{"_id":"52-69244","slug":"Meerut-69244-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास-विकास ने की बिल्डरों की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास-विकास ने की बिल्डरों की चांदी
Meerut
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। आवास-विकास ने अपनी योजनाओं में जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मेरठ में जागृति विहार और शास्त्रीनगर में जमीन की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है। यह बीते वर्ष की तुलना में 36 फीसदी तक अधिक है। जमीन की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
आवास-विकास की योजनाओं में आशियाने का सपना संजोए लोगों को तगड़ा झटका लगा है। परिषद ने जिस तरह अपनी योजनाओं में जमीन महंगी की है, उससे फ्लैट और मकानों की कीमतों में डेढ़ गुनी वृद्धि होगी। इससे बिल्डरों की भी चांदी हो जाएगी। आवास विकास की योजनाओं के नजदीक जिन बिल्डरों की जमीन है, उनके रेट आसमान छुएंगे। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बिल्डर नई दरों को देखते हुए जमीन की कीमतें बढ़ा देंगे। जागृति विहार विस्तार योजना में फ्लैटों की कीमत में करीब 7 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है।
--------------------
जानिए, किस योजना में कितना बढ़ा रेट:
योजना का नाम वर्तमान रेट बढ़ा हुआ रेट
मंगलपांडे नगर योजना संख्या- 1 20000 26000
ट्रांसपोर्ट नगर योजना संख्या- 2 10000 12000
शास्त्रीनगर योजना संख्या- 3 14000 19000
मोहनपुरी योजना संख्या- 4 16500 20000
विकासपुरी योजना संख्या- 5 14500 18000
जागृति विहार योजना संख्या- 6 14000 19000
शास्त्रीनगर योजना संख्या- 4 14000 19000
माधवपुरम योजना संख्या - 10 9500 12000
माधवपुरम योजना संख्या 10,आश्रयहीन योजना 7500 9000
जागृति विहार विस्तार योजना- संख्या 11 14000 15000
नोट: कीमतें रुपये में। प्रतिवर्ग मीटर की दर से।
-------------------------
दिल्ली रोड से महंगा मंगल पांडे नगर:
मेरठ में आवास विकास की पहली योजना मंगल पांडे नगर संख्या-1 में जमीन की कीमत अब सबसे महंगी होगी। यहां जमीन की कीमतें 6 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बढ़ाई गई हैं। वहीं सबसे सस्ती योजना माधवपुरम आश्रयहीन योजना संख्या-10 है। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में 20 फीसदी की वृद्घि की गई है।
विज्ञापन
---------------------------
वर्जन
जमीन की कीमत शासन स्तर से बढ़ाई गई है। कीमतें सभी विस्तार योजनाओं में अलग-अलग बढ़ाई गई हैं। बढ़ोतरी बाजार दर के हिसाब से हुई है। बढ़े दाम एक अप्रैल से लागू होंगे।
- उमेश मित्तल, अधीक्षण अभियंता, आवास-विकास परिषद