फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बोर्ड के पेपर लूटने स्कूल में घुसे बदमाश

बोर्ड के पेपर लूटने स्कूल में घुसे बदमाश

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जानी/मेरठ। हथियारबंद बदमाश बुधवार रात करीब 10:45 बजे अरनावली के इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के पेपर लूटने घुस गए। प्रश्नपत्रों के बारे में कोई जानकारी न होने की बात सुनकर बदमाशों ने स्कूल के दो चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा और तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद बदमाश चौकीदारों से 1200 रुपये और बाइक लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदारों से पूछताछ की। आशंका है कि यह वारदात करने वाले छात्र भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ-बड़ौत मार्ग पर गांव अरनावली स्थित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में दीवार फांदकर घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल पर चौकीदार मनोज निवासी गढ़ी दबथुवा, सरधना और वीरेंद्र निवासी छज्जूपुर को जगाकर बोर्ड के पेपरों के बारे में पूछा और चाबी मांगी। गार्डों ने बताया वो तो मास्टर जी ले जाते हैं। बदमाशों ने यह कहते हुए दोनों चौकीदारों को रस्सी से बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया कि चाबी तुम्हारे पास ही है। प्रश्नपत्रों की तलाश में उन्होंने कई कमरों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाश मनोज से 800 और वीरेंद्र की 400 रुपये के अलावा उनकी दोनों बाइक भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार बंधनमुक्त होकर स्कूल के मैनेजर संदीप कुमार के पास पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। मैनेजर की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि गार्डों से तहरीर ली जा रही है, जबकि मैनेजर के अनुसार गार्डों के पेपर लूटने की कोशिश के बयानों की सत्यता जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed