फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृषि विवि के कर्मचारी दो फाड़

कृषि विवि के कर्मचारी दो फाड़

Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कर्मचारी यूनियन दो फाड़ हो गई है। एक यूनियन ने आम सभा बुलाकर अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को ओल्ड कैंपस में कर्मचारियों की बैठक हुई। चुनाव अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री नितिन सांगवान, उपाध्यक्ष अवनीत सिंह और विपिन कुमार, संयुक्त मंत्री जगवीर व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष यासीन और प्रचार मंत्री लोटूराम बने। संजीव कुमार संगठन मंत्री व अधिर शर्मा और रज्जन लाल सदस्य बने। विकास चौहान विशिष्ठ सदस्य चुने गए। पूर्व कोषाध्यक्ष ने खर्च का विवरण दिया। कार्यक्रम में विवि के विभिन्न विभागाें के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री ने 17 सूत्रीय बिंदु को कर्मचारी हित में बताते हुए उस पर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी यूनियन की बैठक में पल्लवपुरम में हुई। संयोजक राजीव कुमार भारद्वाज ने कहा कि अध्यक्ष विनय शर्मा ओर महामंत्री नितिन सांगवान ने इन पदाें पर अपना अधिपत्य जमा लिया है। दो वर्षों से यह यूनियन चुनाव का ढोंग करती आ रही है। कर्मचारियाें का अहित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव से 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज सेंगर व संचालन मोहम्मद जफर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed