{"_id":"52-65510","slug":"Meerut-65510-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पूर्व विधायक समेत 200 के खिलाफ मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पूर्व विधायक समेत 200 के खिलाफ मुकदमा
Meerut
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सपा छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा नेताओं ने सैकड़ों लोगों के साथ मंगलवार देर रात डीएम आवास के बाहर हंगामा किया था। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और सुनील भराला समर्थकों के साथ गेट कूदकर डीएम आवास में घुस थे। जिस पर डीएम नवदीप रिणवा ने नाराजगी जताई थी। डीएम आवास पर तैनात सिपाही पुनीत कुमार ने देर रात आवास के बाहर हंगामा, जबरन अंदर घुसने और अभद्रता करने की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने अमित अग्रवाल, सुनील भराला समेत 200 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन