Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22बी की अपील होगी खारिज

22बी की अपील होगी खारिज

Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। 29 छावनियों की समीक्षा बैठक में मेरठ छावनी सर्वाधिक अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण सुर्खियों में रही। बैठक में तय किया गया कि अवैध निर्माण का पर्याय बन चुके बंगला नंबर 22बी और 210बी की कानूनी अड़चनों को तेजी से निस्तारित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी की अध्यक्ष में मध्य कमान लखनऊ में 29 छावनियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मेरठ स्टेशन कमांडर मेजर जनरल वीके यादव ने बताया कि बंगला नंबर 22बी में क्या अवैध निर्माण और कैसे-कैसे हुआ। कैंट बोर्ड सीईओ डॉ. डीएन यादव द्वारा क्या कार्रवाई की गई। साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित 210बी के मामले में क्या प्रगति है। बैठक में सामने आया कि मध्य कमान की 29 छावनियों में से मेरठ छावनी अवैध निर्माण और अतिक्रमण में हाई रैंक पर है। मेजर जनरल वीकेयादव ने बताया कि बैठक में ये निर्णय हुआ कि मध्य कमान में लंबित 22बी की अपीलों पर शीघ्र सुनवाई कर अपीलों को खारिज किया जाएगा। साथ ही बंगला नंबर 210बी के मामले को निस्तारित करने केलिए सुप्रीम कोर्ट की फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर उसका फैसला कराया जाएगा। बैठक में कैंट बोर्ड सीईओ डॉ. डीएन यादव, सब एरिया एडम कमांडेंट आरके शर्मा, डीईओ नगेंद्र नाथ समेत 29 छावनियों के स्टेशन कमांडर, सीईओ और डीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में अवैध निर्माण पर आज समीक्षा
वीके यादव ने बताया कि सोफिया, सेंट मैरी, एमपीएस, दीवान पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों में हुए अतिक्रमण-अवैध निर्माण पर शुक्रवार को चर्चा होगी। जिसमें अग्रिम कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ छावनी में फिर बढ़ेगा सुरक्षा घेरा
मध्य कमान में हुई समीक्षा बैठक में मेरठ छावनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी व्यापक चर्चा हुई। वीकेयादव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर कठुआ में हुई आतंकी घटना को देखते हुए मेरठ छावनी में भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के आर्मी कमांडर ने आदेश दिये हैं। वीकेयादव ने बताया कि आतंकी और विदेशी जासूस मेरठ छावनी से सूचना एकत्रित करते पकड़े गए हैं। जिसे देखते हुए आने वाले दिनों में छावनी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सेना प्रवक्ता कर्नल आरएस सेठी को निर्देश भी दे दिए गए हैं। पूर्व की तरह दोबारा से कैंट क्षेत्र में बैरियर लगाकर औचक चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।


रोहटा ओवरब्रिज की एनओसी शीघ्र
मध्य कमान की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन रोहटा ओवरब्रिज की एनओसी का मुद्दा भी छाया रहा। वीके यादव ने बताया कि आर्मी कमांडर ने बैठक में चर्चा की और बताया कि रोहटा ओवरब्रिज की पूरी फाइल रक्षा मंत्रालय में है और पूरे मामले में चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed