{"_id":"52-63443","slug":"Meerut-63443-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी पर पत्नी ने ही बनाया बंटी की हत्या का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी पर पत्नी ने ही बनाया बंटी की हत्या का दबाव
Meerut
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बंटी की हत्या का दबाव फौजी पर उसकी पत्नी ने ही बनाया था। एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड के खुलासे का दावा कर आरोपी को पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी फौजी राकेश कुमार भटिंडा पंजाब में सिग्नल मैन के पद पर कार्यरत है।
एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि फाजलपुर निवासी सूबेदार खचेडूू सिंह के बेटे बंटी शव मंगलवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास मिला था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर कासमपुर के रिटायर्ड फौजी की विवाहित बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। महिला ने ही फोन कर अपने दोस्त बंटी को बुलाया था और उसके पति राकेश कुमार निवासी बुढ़ाना होली माजरा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि बंटी और महिला में दोस्ती थी। शादी के बाद भी बंटी उससे बातचीत करता था। उन्होंने बताया कि वह दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था और ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात पत्नी ने राकेश को बताई थी। 19 सितंबर को राकेश ससुराल आया था, उसे पत्नी को एमएच में दिखाना था। इस दौरान पत्नी के मोबाइल पर बंटी का फोन आया तो फौजी ने स्पीकर ऑन करके सारी बात सुनी। 24 सितंबर को बंटी को पीर के पास केन्द्रीय विद्यालय के पीछे रेलवे लाइन के पास बुलवाया और झाड़ियों में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।