फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छीपी टैंक समझौते पर दोबारा से होगा विचार

छीपी टैंक समझौते पर दोबारा से होगा विचार

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छीपी टैंक मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने वाले समझौते पर पुन: विचार होगा। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों की आज लालकुर्ती थाने में मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में शहर काजी को बुलाने के लिए देर रात इंस्पेक्टर लालकुर्ती उनके घर पहुंचे। अब देखना ये है कि दोनों पक्षों केे अलावा शहर काजी शनिवार को होने वाली मीटिंग में पहुंचते हैं या नहीं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद में छीपी टैंक मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने के मामले में हुए समझौते पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कहा कि समझौता गलत है। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था करता है, जिससे कई दिन तक कारोबार प्रभावित रहता है। नमाज तो कुछ ही घंटों के लिए होती है, इसलिए इस पर पाबंदी नहीं लगाना चाहिए। जुमे की नमाज के बाद जंतरी बांटे जाने पर कुछ व्यक्तियों के बीच मस्जिद में ही कहासुनी हो गई। हालांकि इसे शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समझौते के दौरान नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन और उनके साथ कुछ लोग मौजूद रहे थे। बीते शुक्रवार को यह समझौता हुआ था। रात सात बजे जब छीपी टैंक चौराहा स्थित मंदिर में भाजपाइयों ने महाआरती की थी, तो भाजपा सांसद ने यह बयान दिया था कि जिले में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं होगी। इसी बयान पर विवाद खड़ा हो गया था, लेकिन एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि समझौता सिर्फ छीपी टैंक चौराहे वाली मस्जिद को लेकर हुआ है। बाकी जिले में परंपरागत तरीके से ही नमाज और अन्य धार्मिक आयोजन होते रहेंगे। बावजूद इसके समझौते को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। अब पुलिस प्रशासन प्रयास में जुट गया है कि विवाद को पूरी तरह खत्म किया जाए। इसी उद्देश्य से शनिवार को दोनों पक्षों को फिर से लालकुर्ती थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी मुहब्बत की तालीम देता है रोजा : शहर काजी
जुमे की नमाज से पहले शाही जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने रमजान के रोजों की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रोजा सब्र, अल्लाह की फरमाबरदारी और आपसी मुहब्बत की तालीम देता है। उन्होंने बताया कि रमजान में गरीबों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। नमाज के बाद शहर काजी ने सभी की हिफाजत, तरक्की, खुशहाली और शहर के अमन और चेन की दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed