फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन निकलते ही आसमान से बरसी ‘आग’

दिन निकलते ही आसमान से बरसी ‘आग’

Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो रहे हैं। गर्मी फिर से बढ़ रही है। शुक्रवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दिनभर शहरवासी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया था। इससे लोगों के एसी और कूलर बंद हो गए थे। अब दो दिन से पारा छलांग लगा रहा है। गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। शुक्रवार को भी गर्मी ने लोगाें का दम सा निकाल दिया। पारा चढ़ने के साथ उमस ने भी अपना रंग दिखा दिया है। कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी फिर से लोगाें के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले के अपेक्षा दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अशोक गुप्ता का कहना है कि दिन में उमस और तापमान के बढ़ने से गर्मी में लोग फिर से परेशान हो गए हैं। मौसम का मिजाज 24 के बाद फिर से बदलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed