फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जंफर उड़े तो कहीं इंसुलेटर फटे

जंफर उड़े तो कहीं इंसुलेटर फटे

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बारिश से शहर और देहात की बिजली पटरी से उतर गई। कहीं लाइन के जंफर उड़े तो कहीं इंसुलेटर फटे। एहतियात के तौर पर विभाग ने 11 केवी के फीडर बंद कर दिए। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से शहर और देहात के आधा दर्जन से ज्यादा बिजलीघर बंद रहे। माधवपुरम बिजलीघर की भी बिजली आठ घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

शनिवार देर रात 220 केवी शताब्दीनगर सब स्टेशन की हापुड़ रोड क्षेत्र के बिजलीघरों के लिए जा रही 33 केवी लाइन केे कई जगह पर जंफर उड़ गए। इसके चलते खरखौदा, काजीपुर, लोहियानगर, लोहियानगर सेक्टर तीन और विकासपुरी बिजलीघर की बिजली गुल हो गई। बारिश में फाल्ट ढूंढने में पेट्रोलिंग टीम को घंटो लग गए। इसके बाद फाल्ट ठीक करके सुबह लाइन चालू की जा सकी। रविवार सुबह करीब दस बजे 132 केवी परतापुर सब स्टेशन से माधवपुरम बिजलीघर के लिए आ रही 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फट गए। बारिश के चलते दो से तीन घंटे का कार्य आठ घंटे में पूरा हो पाया। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके अलाव पल्लवपुरम फेस वन, एमईएस, सोेफीपुर फीडर पर फाल्ट होने से क्षेत्र को रातभर बिजली नहीं मिल सकी। पुराना आरटीओ, अम्हैड़ा, गंगानगर वन, गंगानगर टू, कंकरखेड़ा पर भी फाल्ट के चलते घंटो बिजली गुल रहने की सूचना मिली।
विज्ञापन


विभाग को मिली राहत
मुख्य अभियंता मेरठ जोन मोहन सिंह ने बताया कि भीषण गरमी के चलते जोन में आपूर्ति से अधिक बिजली की मांग चल रही थी। सिस्टम के ओवरलोड होने का खामियाजा लाइन टूटने, ट्रांसफार्मर फुंकने के रूप में भुगतना पड़ रहा था। किसान भी फसल सूखने से गुस्सा होेकर बिजलीघरों ओर अधिकारियों का घेराव कर रहे थे। बारिश होने से बिजली की मांग में कमी आई है। एसी और कूलर बंद होने से सिस्टम की ओवरलोडिंग भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed