{"_id":"52-58635","slug":"Meerut-58635-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही अमर उजाला सेतु में हुए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही अमर उजाला सेतु में हुए गड्ढे
Meerut
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला सेतु मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। बारिश के चलते 14 करोड़ रुपये से तैयार किए गए इस सेतु में कई गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनसे यातायात प्रभावित होता रहा।
अमर उजाला सेतु का चालू हिस्सा रविवार को हुई बारिश को झेल नहीं सका। पुल पर जलभराव के चलते कई गड्ढे हो गए। दूसरे हिस्से पर काम करवा रहे अधिकारियों और कर्मियों ने इनकी सुध नहीं ली। इन गड्ढों के चलते न केवल यातायात प्रभावित रहा बल्कि कई वाहन स्वामी गड्ढों के चलते चोट भी खा बैठे। इस बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से पुल में गड्ढे हुए हैं। सोमवार को सभी भरवा दिए जाएंगे।
परतापुर फ्लाईओवर पर हुए गड्ढे का निरीक्षण
परतापुर। परतापुर फ्लाईओवर पर दिल्ली की ओर सड़क से पहले ढलान पर शनिवार रात हुआ गड्ढा रविवार को भी भरा नहीं जा सका। बारिश के चलते गड्ढे में पानी भर गया। इससे बचने की फेर में वाहन धीमी गति से गुजरते रहे। वहीं अमर उजाला में खबर छपने के बाद आईआईटी रुड़की की सड़क दुर्घटना पर शोध करने वाली टीम मौके पर पहुंची। टीम ने न केवल गड्ढे की रिकार्डिंग की बल्कि मानकों के अनुरूप न बने पुल का भी बारीकी से निरीक्षण किया और रिकार्डिंग की। टीम में शामिल नवीन कुमार ने बताया कि कई तरह की जानकारियां जुटाई गई हैं। जो जिम्मेदारी अधिकारियों को भेजी जाएंगी ताकि आगे से इसमें सुधार हो सके। इस बाबत जानकारी मांगने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फोन लगाया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।