फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फोर्स दो, हम ढ़हा देंगे मीट गोदाम : पार्षद

फोर्स दो, हम ढ़हा देंगे मीट गोदाम : पार्षद

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मीट गोदामों के मसले पर 16 मई को होेने जा रही आम सभा से पहले एक साथ दो तरह का माहौल तैयार होने लगा है। एक तरफ मीट कारोबारी आम सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं। वहीं पार्षद खुलकर नगर निगम के पक्ष में खड़े हैं। अमर उजाला संवाददाता ने पार्षदों का मन टटोला तो अपनी राय सामने आई।
विज्ञापन

ध्वस्त कमेला स्थल की जमीन पर तत्काल कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू होना चाहिए। कार्रवाई से पहले नगर निगम अधिकारियों को मीट कारोबारियों के पास मौजूद बैनामे की जांच कर लेनी चाहिए। बैनामे गलत हैं तो नगर निगम को इस जमीन पर कब्जा लेना चाहिए- हाजी मौ. शाहिद, नेता विपक्ष नगर निगम
विज्ञापन

नगर निगम और प्रशासनिक मशीनरी को कार्रवाई को जल्द अंजाम देना चाहिए। आम सभा के बहाने प्रशासनिक मशीनरी को डराने का कुचक्र रचा गया है- विनोद उपाध्याय, पार्षद भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को मीट गोदामों की जरूरत नहीं है। बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए कन्या इंटर कॉलेज स्थापित किया जाना चाहिए - विजय आनंद अग्रवाल, पार्षद भाजपा
अवैध मीट गोदामों को जल्द से जल्द ढ़हाया जाना चाहिए। यहां तुरंत कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए- तहसीन अंसारी, पार्षद वार्ड 62
उलेमाओं को इस मामले में मेरठ नहीं आना चाहिए। गोदामों के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अगर नगर निगम और प्रशासन कार्रवाई से कतरा रहा है तो फोर्स और जेसीबी हमें दे। जनता के सहयोग से हम कार्रवाई को अंजाम देंगे- हाजी सईद पार्षद पति वार्ड 74

इनसेट
अपील की तैयारी
मीट गोदामों के मसले पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट से आए दो निर्णयों के बाद मीट कारोबारी अपील दायर करने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही16 मई को होने जा रही आम सभा के लिए जनसंपर्क जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed