फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शताब्दी नगर कालोनी से चार महिलाएं पकड़ी, एक की धुनाई

शताब्दी नगर कालोनी से चार महिलाएं पकड़ी, एक की धुनाई

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
परतापुर (ब्यूरो)। शताब्दी नगर स्थित सेक्टर-1 में फ्लैट किराए पर लेकर सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने फ्लैट में धावा बोलकर चार महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक महिला ने भागने का प्रयास किया, तो लोगों ने उसकी धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

परतापुर कोतवाली क्षेत्र में शताब्दी नगर सेक्टर-1 स्थित बी-31 फ्लैट को कुछ महिलाओं ने दस दिन पहले ही किराए पर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिलाएं सैक्स रैकेट चला रही थीं, जिसके चलते कई दिन से यहां आने जाने वालों की गतिविधियों नजर रखे हुए थे। शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवक उक्त फ्लैट पर पहुंचे। इसी बीच कालोनी वालों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ा, तो फ्लैट से चार महिलाएं निकल आई। इनमें से एक महिला ने भागने का प्रयास किया, तो लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और पिटाई कर डाली। सूचना पर परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि आरोपी महिलाएं गोलाबढ़ की रहने वाली हैं। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने महिलाओं के नाम का खुलासा करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed