{"_id":"52-53619","slug":"Meerut-53619-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने पर संघर्ष, 17 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग डालने पर संघर्ष, 17 घायल
Meerut
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। लखवाया और दायमपुर गांव में रंग डालने को लेकर संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव में 17 लोग घायल हो गए। दोनों गांवों के लोगों ने थाने में तहरीर दी है।
लखवाया गांव की युवती का विवाह बन्नू मिंया कॉलोनी फाजलपुर में हुआ है। गांव के एक युवक ने फाजलपुर जाकर एक युवती से छेड़छाड़ कर दी और रंग डाल दिया। युवती ने इसकी शिकायत अपने पिता सूबेपाल गिरी से कर दी। गुस्साए परिजन लखवाया से फाजलपुर पहुंचे जहां दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद वे लखवाया गांव लौट आए। महिला पक्ष के प्रकाश पुत्र सौराज सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने धर्मशाला की छत से पथराव शुरू कर दिया, उधर दूसरे पक्ष के उदयराज पुत्र खचेडू ने बताया कि चीनू पुत्र वतन सिंह पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर फायरिंग और पथराव किया गया। मारपीट में एक पक्ष से आनंद, हरबीर पुत्र खचेडू, सतीश और दिनेश पुत्र राजेंद्र, सुरेश पुत्र गुड्डू, दूसरे पक्ष से उदयराज पुत्र खचेडू, दर्शन और सोनू पुत्र गजराज, पप्पी पुत्र उदयराज घायल हो गए। घायलों को बाईपास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
उधर, दायमपुर में नरेंद्र पुत्र ज्ञानचंद और विशाल पुत्र सतेंद्र का परिवार रहता है। विशाल और उसके परिजनों पर आरोप था कि उन्होंने राजेश पत्नी सुशील पर रंग डाल दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। संघर्ष में एक पक्ष के नरेंद्र, पंकज, मुकेश, राजेश और दूसरे पक्ष से विशाल, सतेंद्र, अनिरुद्ध, विकास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।