{"_id":"52-52018","slug":"Meerut-52018-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक भी किसान यहां से हिलने वाला नहीं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक भी किसान यहां से हिलने वाला नहीं’
Meerut
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक कमिश्नरी से धरना नहीं उठेगा।
सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों की जायज मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह सरकार को सोचना है कि वह प्रदेश के 75 लाख किसानों के साथ है या चंद चीनी मिल मालिकों के साथ। किसानों का पहले दिन से ही निर्णय है कि जब तक किसान हितों में दिए गए न्यायालयों के फैसलों को लागू नहीं किया जाता, तब तक एक भी किसान यहां से हिलने वाले नहीं है। धरने पर मेजर हिमांशु, हरबीर सिंह तेवतिया, अजीत सिंह, रामवीर सिंह, जितेंद्र बहादुरपुरिया, देवेंद्र सांगवान, ऋषिपाल तोमर, देवेंद्र तोमर, योगेंद्र चौहान, मास्टर विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
वार्ता में नहीं बनी बातः शाम करीब साढ़े पांच बजे एडीएम प्रशासन दीपचंद, एसीएम कुमार विनीत, डीसीओ राजीव राय, सीओ सिविल लाइन मनीष मिश्रा आदि वीएम सिंह से वार्ता करने पहुंचे। सिंह ने दो टूक कहा आप किसानों के लिए मोबाइल टायलेट, पानी, साफ-सफाई का बंदोबस्त करा दें।