Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो संदिग्ध मरीज मिले

दो संदिग्ध मरीज मिले

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ (ब्यूरो)। स्वाइन फ्लू के दो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों को बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली रेफर कर दिया गया। संक्रमण की पुष्टि के लिए दोनों के स्वेब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिलें में अब तक 12 से अधिक लोगों में संक्रमण मिल चुका है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी संगीता (37) पिछले पांच दिनों से बुखार और सांस फूलने से पीड़ित है। संगीता इलाज के लिए मेरठ आई थी। बृहस्पतिवार को उसे होप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत अधिक बिगड़ने पर तीमारदार उसे दिल्ली ले गए। सदर निवासी मनीष (25) को भी स्वाइन फ्लू का संक्रमण होने की आशंका है। मनीष भी दो दिन पहले होप अस्पताल में भर्ती हुआ था, जहां से उसे देर रात दिल्ली ले जाया गया। डॉ. तनुराज का कहना है कि दोनों मरीजों में संक्रमण की आशंका है, पुष्टि नहीं हुई है। मरीजों के स्वेब का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी होप अस्पताल पहुंची। डीएमओ राजेश कुमार ने बताया कि पुष्टि न होने तक स्वाइन फ्लू नहीं कहा जा सकता। शाहजहां नामक मरीज में स्वाइन फ्लू की सूचना विभाग को मिली जो बाद में झूठी निकली।
विज्ञापन

r सरकार की गाइड लाइन दरकिनार
निजी पैथोलॉजी लैब और स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू पर जारी सरकार की गाइड लाइन को दरकिनार कर दिया है। एचवन एनवन वायरस की पुष्टि के लिए होने वाली स्वेब जांच का अधिकार केवल एनआईसीडी दिल्ली, पीजीआई पुणे और लखनऊ को है। निजी क्षेत्र के लैब की रिपोर्ट भी एनआईसीडी की मोहर पर ही सही मानी जाएगी। निजी प्रयोगशालाओं को मरीज के कफ का नमूना स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एनआईसीडी भेजना होगा। निजी लैब नमूना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। विभाग ने प्रयोगशालाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। डीएमओ राजेश कुमार का कहना है प्रयोगशालाओं ने कोई नमूना विभाग को नहीं भेजा है। जांचों और नमूनों का ब्यौरा दो दिन बाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed