{"_id":"52-51479","slug":"Meerut-51479-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथना मेें महिला को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथना मेें महिला को गोली मारी
Meerut
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इंचौली/मेरठ। थाना इंचौली क्षेत्र के मैथना गांव में रंजिश के चलते महिला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है।
मैथना की कविता को बुधवार सुबह आंगन में सफाई करते समय गोली मारी गई। गोली कविता की पीठ के पार हो गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए। कविता की सास कुसुम ने इंचौली थाने में गांव के ही महिपाल, अमरीश तथा नानक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। थाना प्रभारी ने घटना में नामजदगी गलत होने की आशंका जताई है। बताया कि घायल महिला और उसकी सास की बातचीत में अंतर है। दोनों ने हमलावरों के अलग-अलग नाम बताए हैं।