फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैसे तय हो गया फंड

कैसे तय हो गया फंड

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ । शासन के सवाल ने नगर निगम अफसरों और सदन को मुश्किल में डाल दिया है। शासन ने विकास कार्यों के लिए मनमर्जी से फंड तय करने पर रिपोर्ट तलब की है। निगम अफसरों से पूछा कि आखिर किस नियम के तहत ऐसा किया गया है?
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड बैठक में शहर के विकास का खाका खींचते हुए कोष तय किया गया था। इसमें प्रत्येक पार्षद को 20 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की अनुमति दी गई थी। हालांकि नगरायुक्त और महापौर के स्तर से विकास कार्य के लिए दो करोड़ रुपये का कोष तय किया था। कुल 20 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों में 15 करोड़ रुपये के कार्य अवस्थापना निधि से और पांच करोड़ रुपये के कार्य बोर्ड फंड से कराए जाएंगे। नगर विकास विभाग से जारी पत्र में पूछा कि आखिर किस नियम के तहत कोष तय किया गया है। शासन ने रिपोर्ट तलब की है। नगरायुक्त राजकुमार सचान ने बताया कि फिलहाल कार्य पर रोक लगा दी गई है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि उन्हें पत्र की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पिछले बोर्ड में भी हुआ कमाल
नगर निगम के पिछले बोर्ड में भी विकास कार्य को कोष तय किया गया था। ठेकेदार दास महेंद्र ने बताया कि कार्य के बाद अधिकतर का भुगतान नहीं किया है। वहीं पार्षद दीवान शरीफ खां ने नगर विकास मंत्री आजम खां को फैक्स भेजकर नगरायुक्त शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed