Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर की सुरक्षा को भी लगी ठंड

शहर की सुरक्षा को भी लगी ठंड

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हथियारबंद बदमाश टीपी नगर क्षेत्र में सोमवार रात डकैती डाल रहे थेे। वहीं पुलिस चैन की बंशी बजा रही थी। डकैती के बावजूद शहर के अधिकतर इलाकों में पुलिस निष्क्रिय ही दिखी। अमर उजाला टीम ने बिजली गुल होने पर अंधेरी और सुनसान सड़कों पर कई इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया। प्रस्तुत है लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

समय: रात 9.45 बजे
स्थान: बागपत बस अड्डा
शहर का यह मुख्य चौराहा है। यहां पर किसी भी दिशा से आने वाले बदमाशों को दबोचा जा सकता है। यहां पुलिस चौकी भी है, लेकिन कोई भी सिपाही नहीं था। यहां दुकानों के पास खड़े व्यक्ति ने बताया कि पुलिस वाले नौ बजे बाद ही चले जाते हैं।
विज्ञापन

समय: 9.55
स्थान: चौकी केसरगंज थाना
पुलिस चौकी में अंधेरा पसरा था परंतु कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। बस अड्डे पर सैकड़ों लोगों के आवागमन के बावजूद यहां फोर्स नहीं थी। कई महिलाएं अकेले बस की इंतजार में खड़ी थीं। इन्हें गाजियाबाद व दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 10.10
स्थान : भूसामंडी
भूसा मंडी चौकी बंद पड़ी थी। थोड़ी दूर मुख्य मार्ग स्थित पुलिस चौकी सोतीगंज थाना सदर बाजार का गेट बंद था।
समय: 10.30
स्थान: आबूलेन चौकी
पुलिस चौकी में कंबल डाले सिपाही नरेश और होमगार्ड कंवरपाल आराम फरमा रहे थे। पूछने पर बताया कि सीओ ट्रैफिक चेकिंग करने आए थे।
समय: 10.40
स्थान: बच्चा पार्क चौराहा
यहां कोई सिपाही यहां मौजूद नहीं था। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय भी सूना पड़ा था। 10 ः 55 पर ब्रह्मपुरी थाना में सन्नाटा पसरा था। पहरे पर तैनात सिपाही मुंशी के पास बैठकर गप्पे मार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed