{"_id":"52-48796","slug":"Meerut-48796-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवी के स्वागत में खूब बजे ढोल-ताशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवी के स्वागत में खूब बजे ढोल-ताशे
Meerut
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ पहुंचे भुवनेश्वर कुमार (भुवी) का विक्टोरिया पार्क में जोरदार स्वागत किया गया। आतिशबाजी और ढोल-ताशे पर खिलाड़ियों ने जश्न मनाया।
रविवार के मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार देर रात शहर और सोमवार को तीन बजे विक्टोरिया पार्क पहुंचे। जैसे ही भुवी की कार गेट पर पहुंची तो साथी खिलाड़ियों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। भुवी के पिता किरनपाल सिंह, माता इंद्रेश, बहन रेखा भी मौजूद रहीं। भुवी ने जूनियर और साथी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मौके पर यूपी जूनियर टीम सीनियर सेलेक्टर सुरेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, राकेश गोयल आदि मौजूद रहे।
सपने पूरे होते हैं तो निश्चित तौर पर खुशी मितली है, भुवी को मौका मिला और उसने काबिलियत साबित की।
- युद्धवीरसिंह, एमडीसीए सचिव
इच्छा है कि भुवी टेस्ट टीम में चयन हो, क्योंकि इंडिया टेस्ट टीम में स्विंग गेंदबाज की दरकार है। जिसे भुवी पूरी कर सकता है।
-रविंद्र चौहान, ग्राउंड इंचार्ज विक्टोरिया पार्क
भुवनेश्वर ने पाक के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, मैं तो यही कामना करती हूं कि वह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करे।
-रेखा, भुवी की बहन
बस यही तमन्ना है कि भुवी अच्छा खेले और भारत को जीत मिले। बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर हमारा सर गर्व से ऊंचा कर दिया।
-किरन पाल सिंह, भुवी के पिता