फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उप गन्ना आयुक्त और डीसीओ ने क्रय केंद्रों पर छापे मारे

उप गन्ना आयुक्त और डीसीओ ने क्रय केंद्रों पर छापे मारे

Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। उप गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह और जिला गन्ना अधिकारी राजीव राय ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान बृजनाथपुर चीनी मिल के खुशहालपुर छपरावत क्रय केंद्र पर कांटा खराब मिलने पर तौल लिपिक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीओ हरी बिश्नोई ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त और डीसीओ ने कई चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर छापे मारे। गांव खुशहालपुर छपरावत में लगा बृजनाथपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कांटा खराब मिला। वहां के तौल लिपिक को निलंबित कर दिया गया। बुलंदशहर मिल के ठंडी प्याऊ एवं मामल क्रय केंद्र पर बिना नोटिस के तौल बंद मिली। साबितगढ़ चीनी मिल गेट का कंप्यूटर चेक किया गया तो वहां मैनुअल कांटा लगा नहीं पाया गया। इसके अलावा डीसीओ राजीव राय ने 24 तौल कांटे चेक किए। दौराला मिल के बुबकपुर और लखवाया द्वितीय सेंटर पर कांटा अशुद्ध मिला। सकौती चीनी मिल के करनावल प्रथम पर तौल लिपिक के पास लाइसेंस नहीं मिला। किनौनी मिल के कलंजरी सेंटर पर एक पर्ची पर दो बार तौल मिली। जबकि, आजमपुर ए और सिवालखास ए सेंटर पर मानक बाट नहीं मिले।
विज्ञापन


इनसेट
गन्ना पर्ची वितरण धांधली में लिपिक सस्पेंड
सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में गन्ना पर्ची वितरण धांधली की गाज लिपिक राजेंद्र सिंह पर गिर गई। किसानों की शिकायत पर की गई जांच में जिला गन्ना अधिकारी राजीव राय ने दोषी पाए गए राजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राय ने बताया कि राजेंद्र सिंह समिति सचिव के निर्देशानुसार पर्ची का वितरण न करके मनमाने ढंग से वितरण कर रहा था। इसकी शिकायत समिति सदस्य किसानों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed