Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो हत्याएं : एक का चेहरा कुचला, दूसरे का जलाया

दो हत्याएं : एक का चेहरा कुचला, दूसरे का जलाया

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हत्यारों ने रविवार को एक युवती और एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की ही पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया। एक वारदात लालकुर्ती क्षेत्र में हुई। युवती की हत्या करके शव रुड़की रोड स्थित सैन्य फार्म में फेंक दिया गया। दूसरी वारदात परतापुर क्षेत्र की है। यहां युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सोफीपुर के पास सैन्य फार्म में सड़क किनारे युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। शव के पास खून से सने पत्थर पड़े थे। मृतका का चेहरा पत्थरों से कुचला गया था। मृतका की आयु करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। लाल रंग का सूट और सलवार पहनी थी। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद चेहरा क्षत विक्षत किया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, परतापुर थाना क्षेत्र में बिजौली रेलवे क्रासिंग से पहले चंदसारा के जंगल में दोपहर करीब दो बजे युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक ने काली जींस और काली जर्सी पहनी हुई थी। शव रेलवे लाइन से करीब दस मीटर दूरी पर पड़ा था। शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। उसके बाएं हाथ पर फरीदा लिखा है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है। आशंका है कि हत्या करके शव यहां लाकर फेंका गया और शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरा झुलसा दिया। परतापुर थाना प्रभारी का कहना है कि शव मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हत्याओं का लिंक तो नहीं
कैंट और परतापुर क्षेत्र में मिले दोनों शवों के चेहरे क्षत विक्षत हैं। दोनों की उम्र भी 30 के आसपास है। युवक मुसलिम है, यह स्पष्ट हो चुका है। कहीं दोनों शवों का आपस में लिंक तो नहीं। ऐसा हो सकता है कि दोनों प्रेमी युगल हों। प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह हो। हालांकि पुलिस अभी ऐसी किसी आशंका से इंकार कर रही है। एसपी सिटी ओम प्रकाश का कहना है कि दोनों शव शहर के अलग-अलग छोर पर मिले हैं। ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है, जिससे इन दोनों का लिंक जुड़ सके। शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed