{"_id":"52-47044","slug":"Meerut-47044-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदसारा में लाखों की लूट, दो बदमाश दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदसारा में लाखों की लूट, दो बदमाश दबोचे
Meerut
Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर। चांदसारा गांव में दिनदहाड़े एक युवक से कार सवार बदमाशों ने 50 हजार की नगदी, सोने की चेन एवं दो अंगूठी लूट ली। ग्रामीणों ने पीछा किया तो चार बदमाश फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया हैं।
चांदसारा निवासी आदेश के बेटे जोशिल की सोमवार को निवाड़ी में बारात जानी थी। दोपहर में घर में घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे का भाई राहुल गांव के बाहर स्थित दुकान पर सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा, तभी कार सवार आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और राहुल को कार में डालकर ले गए। राहुल हतप्रभ ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसी बीच मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही बदमाश भाग गए। अफरातफरी में दो बदमाश कार में नहीं चढ़ सके जिनको ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनके चार साथी भागने में कामयाब रहे। वारदात की सूचना परतापुर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को थाने ले गई। बताया गया है कि बदमाश 50 हजार की नगदी, एक चेन तथा दो अंगूठी लूट ले गए हैं।