{"_id":"52-46054","slug":"Meerut-46054-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सराय लालदास में रियाजुद्दीन की मौत के मामले में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा है। परिजन इस नोट को फर्जी बताते हुए हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
सराय लालदास निवासी रियाजुद्दीन ज्वैलरी बनाने का काम करता था। मंगलवार को उसका शव मलियाना रेलवे फाटक के निकट मिला था। परिजनों ने रियाजुद्दीन के बिजनेस पार्टनरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और देहली गेट थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब पुलिस को पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। रियाजुद्दीन ने इसमें मंदी के कारण तनाव और एक करीबी द्वारा 30 किलो चांदी हड़पने का उल्लेख किया है। हालांकि परिवार वाले सुसाइड नोट को फर्जी बता रहे हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट ने परिजनों से रियाजुद्दीन की हैंडराइटिंग वाली रसीदें ली हैं। एसपी सिटी ओम प्रकाश का कहना है कि हैंड राइटिंग के मिलान से स्पष्ट हो जाएगा कि रियाजुद्दीन ने खुदकुशी की है या नहीं।
‘उसे मेरे शव को हाथ मत लगाने देना’
सुसाइड नोट में एक करीबी युवक को धोखेबाज बताते हुए लिखा है कि उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसको मेरे शव से हाथ मत लगाने देना। मैं कर्ज में बुरी तरह डूब गया हूं। हर महीने दो लाख 10 हजार रुपये देने पड़ते हैं। लिहाजा यह कदम उठाना पड़ रहा है।