{"_id":"52-46041","slug":"Meerut-46041-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की गाड़ी पर पेड़ गिरा, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की गाड़ी पर पेड़ गिरा, पांच घायल
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सम्राट होटल के पास से गुजर रही एक कार पर पेड़ आ गिरा। इस हादसे में सपा नेता समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वन विभाग की परमीशन के बिना पेड़ काटा जा रहा था।
जैदी सोसायटी निवासी अकिल मुर्तजा सपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे वे एस्कोडा गाड़ी से ड्राइवर मोहन और हाजी कामिल के साथ जा रहे थे। सम्राट होटल के पास उनकी गाड़ी पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान पेड़ की चपेट में आए स्कूटर सवार अर्पण और सुनील निवासी स्वामी पाड़ा बुढ़ाना गेट भी चोटिल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।