{"_id":"52-46030","slug":"Meerut-46030-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की बात कह मचाई सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की बात कह मचाई सनसनी
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन के डी पाकेट में एक महिला ने आत्महत्या करने की बात कहकर सनसनी फैला दी। महिला को देखने भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद महिला को उसके रिश्तेदार के हवाले किया। महिला विक्षिप्त बताई गई है।
शुक्रवार को डी पाकेट में एक महिला अर्द्धबेहोशी की हालात में विवाह भवन के पास पड़ी मिली। आसपास की महिलाओं ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब कागज और कलम दिया गया तो उसने आत्महत्या करने जाने की बात लिखकर सनसनी फैला दी। उसने लिखा कि उत्तम नगर (दिल्ली) निवासी पति ने उसे पागलखाने में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने मां और जीजा का मोबाइल नंबर लिखा। पुलिस ने परिजनों को फोन किया तो उसका डीएफ पाकेट निवासी जीजा पहुंचा। उसने बताया कि महिला डिप्रेशन की मरीज है। भाई की आत्महत्या के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई है। इसका इलाज कराया जा रहा है।