फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सदन को भेजा नोटिस

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सदन को भेजा नोटिस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। 22 नवंबर से शुरू होने वाले लोकसभा सत्र में मेरठ क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को उठाया जाएगा। कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के शुरू होने में हो रही देरी के साथ ही स्थानीय समस्याएं भी उठाई जाएंगी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभी समस्याओं का ब्यौरा तैयार कर सदन को नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, दिल्ली-मेरठ और दिल्ली हापुड़ के लिए हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट तथा हवाई अड्डा निर्माण में हो रही देरी पर वह सरकार से जवाब मांगेेंगे। बीएसएनएल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता, मेरठ कैंट संबंधी समस्याओं तथा जेएनएनयूआरएम में हो रहे भ्रष्टाचार को भी सामने रखेंगे। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के उत्पीड़न का भी विरोध करेंगे। गन्ना किसानों की समस्या और रंगराजन समिति की रिपोर्ट पर किसानों में व्याप्त असंतोष को लेकर भी सरकार से जवाब मांगेंगे। इसके लिए उन्होंने सदन को नियम के तहत नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed