{"_id":"52-45691","slug":"Meerut-45691-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी थाने में पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी थाने में पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराई
Meerut
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में सोमवार को पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। थाने में शहनाई बजी और दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
बागड़िया मोहल्ले की ज्योति रविवार देर शाम लापता हो गई थी। परिजनों ने सोमवार को पड़ोसी नीरज पर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। लोगों के थाने में हंगामा करते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को उसके घर से उठा लिया। युवक ने युवती टीपीनगर क्षेत्र में दोस्त के घर होना बताया। पुलिस ने फोन करके युवती को भी थाने बुलाया।
युवती के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही दोनों परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस के सामने युवती युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। दोनों परिवार की सहमति पर पुलिस ने थाने में युवक युवती की शादी करा दी। थाने में ही शहनाई बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बंधाई दी। एसओ ब्रह्मपुरी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि दोनों के परिवार में समझौता हो गया है। थाने में शादी होने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया।