फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदहाल हुआ नारंगपुर का जच्चा-बच्चा केंद्र

बदहाल हुआ नारंगपुर का जच्चा-बच्चा केंद्र

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण गांव नारंगपुर में स्थित जच्चा बच्चा केंद्र बीमार हालत में है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़, घास-फूंस और गंदगी अटी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई इसकी बदहाली की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

कई लाख रुपये की लागत से दो वर्ष पहले इस उप स्वास्थ्य केंद्र को बनाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सालों में जाकर निर्माण इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके बाद इसमें चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की बजाए ताला डाल दिया गया। दो साल से देखरेख के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र बदहाल हो चुका है। मुख्य द्वार टूट गया है। कमरों का ताला खुले अरसा बीत गया। परिसर में झाड़, बड़ी-बड़ी घास-फूंस उग गया। कुछ जगह पर ग्रामीणों ने उपले रख लिए। ग्रामीण बिरेश, सोनू त्यागी, पप्पू, महेंद्र, पिंटू आदि ने बताया कि इसके बनने का जरा भी फायदा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को जच्चा और शिशुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा या फिर मेरठ ले जाना पड़ता है। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सुधीर कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


फोटो संख्या 51-गांव नारंगपुर में विभाग की अनदेखी के चलते बदहाल पड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed