{"_id":"52-45457","slug":"Meerut-45457-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित आरोपी से जान का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में वांछित आरोपी से जान का खतरा
Meerut
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। तिहरे हत्याकांड में वांछित चल रहा आरोपी न केवल पुलिस की गिरफ्त से दूर है बल्कि पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
23 सितंबर की रात मवाना के तिगरी गांव निवासी पुष्पेंद्र के पिता करणसिंह, मां बाला देवी और भाई प्रभात की हत्या हो गई थी। मामले में गांव के ही ओमवीर, नीतिश, दिगंबर उर्फ धर्मवीर समेत पांच लोगों को नामजद किया था। दिगंबर की गिरफ्तारी बाकी है। इस प्रकरण की पैरवी पुष्पेंद्र ही कर रहा है। पुष्पेंद्र ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि दिगंबर गांव में घूम रहा है। दो बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।
आरोप लगाया कि मवाना पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। उधर, मवाना एसओ विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी क ी तलाश जारी है। गांव में पुलिस लगी है, ग्रामीणों का आरोप गलत है।