फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीपावली पर बुझा घर का चिराग

दीपावली पर बुझा घर का चिराग

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरधना। दीपावली की रात बदमाशों ने पेंट कारोबारी विकास जैन के घर का चिराग बुझा दिया। पूरा कुनबा उस समय दीपावली की पूजा में शामिल था। काल बनकर घर में घुसे बदमाश जब लूटपाट करके जाने लगे थे तो विकास का छोटा बेटा अक्षत उठा और मोबाइल फोन कान पर लगाकर चल दिया था। इस पर बदमाशों ने समझा कि वह उनका पीछा कर रहा है और पुलिस को इसकी सूचना दे रहा है। बदमाशों ने जब उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह डरकर बाथरूम में घुस गया। बदमाशों ने उसे दबोचकर गोली चला दी जो उसकी गर्दन में जा लगी। अक्षत की मौत से घर में मातम छा गया। त्यौहार की खुशियां महिलाओं की चीखें में बदल गईं। अक्षत की मां रीना और भाई अतीश का रो रोकर बुरा हाल था। अक्षत सरधना के ही केके पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। वह पढ़ने में होशियार होने के साथ हर साल प्रथम श्रेणी से पास होता था। अक्षत के जाने का सभी को गम था।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
सरधना। पेंट कारोबारी और सपा नेता के भाई विकास जैन के घर डकैती और हत्या की वारदात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। विकास जैन के घर से थोड़ा ही फासले पर नगर के बीचोबीच अशोक स्तंभ पुलिस चौकी है। बदमाश आधा घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे, गोलियां भी चलीं और एक बदमाश को दबोचकर पीट पीट कर मार डाला गया। लेकिन पुलिस को इसका पता तक नहीं चला। इससे बड़ी लापरवाही क्या होगी कि जब सूचना पर सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो चौकी पुलिस को वारदात का पता चला। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश था। लोगों का कहना था कि जब चौकी के पास ही जनता सुरक्षित नहीं है तो कहां होगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाया साहस
सरधना। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने जब अक्षत को गोली मारी तो महिलाएं बिफर गई। महिलाएं सीधे बदमाशों से भिड़ गई। इस पर बदमाशों के पैर उखड़ गए और भाग निकले। एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने अपना गुस्सा बदमाश पर उतारते हुए उसे जमकर पीट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर और नोट बिखरते चले गए
सरधना। मंगलवार की रात दीपावली पूजन के दौरान बदमाश लूटपाट के बाद चले तो उन्हें लोगों ने घेर लिया था। इस पर बदमाश भागे तो लूटे गए नोट और अन्य कीमती सामान काफी दूर तक बिखरता चला गया था। चर्चा है कि कुछ लोग मौका लगते ही इस सामान को उठाकर ले गए।
सपा मुर्दाबाद के नारे लगे
सरधना। बुधवार को सपा नेता अतुल प्रधान शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे तो उन्हें भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों ने सपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने सपा राज को गुंडाराज की संज्ञा दी। इस पर अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार जुल्म और आतंक के खिलाफ है। वह इंसाफ के लिए पीड़ितों के साथ है। वे व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस को बदमाशों को पकड़ने के लिए 24 घंटों का समय दिया।

घायल बदमाश ने बताए साथियों के नाम
सरधना। लूटपाट के दौरान बेटे को गोली मारने से गुस्साए लोगों ने एक बदमाश को दबोचकर जमकर पीटकर छत से फेंक दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने उसी बदमाश से उसका और उसके साथियों के नाम मालूम किए। वारदात में पीड़ित कारोबारी विकास जैन ने एक दर्जन नामजद बदमाशों और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल रहे बदमाशों में पांच बदमाशों आफताब और महताब पुत्र शराफत निवासी कुम्हारान, तसलीम और नसीम पुत्र फरमूद निवासी इंद्रानगर, और आबाद पुत्र मुनफैद निवासी अंसार नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed