{"_id":"52-45192","slug":"Meerut-45192-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनावल ट्रिपल मर्डर में राजेंद्र का सरेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनावल ट्रिपल मर्डर में राजेंद्र का सरेंडर
Meerut
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। करनावल में पिछले दिनों गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी राजेंद्र ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के करनावल गांव के बाहर विगत बुधवार दुपहर करनावल निवासी सत्यवीर उर्फ भूरा (26) पुत्र रामपाल, राजू उर्फ राजेंद्र (25) पुत्र धर्मवीर एवं संदीप (24) पुत्र सतपाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों ही जेल में बंद ऊधम सिंह के करीबी बताए गए थे। मरने वाले राजू के भाई मोनू ने गांव भदौड़ा निवासी योगेश भदौड़ा, उसकी पत्नी सुमन और योगेश के मौसरे भाई राजेंद्र उर्फ भूरू निवासी रतौली के खिलाफ नामजद और पांच अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार दुपहर पुलिस ने राजेंद्र के आने की सूचना पर सरूरपुर और सरधना में घेराबंदी की थी। पुलिस जब तक उसके पास पहुंचती, राजेंद्र ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसओ सरूरपुर के अनुसार राजेंद्र ने सरधना के एक पुराने केस में कोर्ट में सरेंडर किया है। उसे जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त असलाह बरामद किए जाएंगे।
मुखबिर ने दिया धोखा
ट्रिपल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें इधर-उधर हाथ मार रही थीं। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि आज राजेंद्र सरधना या मेरठ में कहीं सरेंडर करेगा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के काफी करीब पहुंच गई थी लेकिन ऐन वक्त पर मुखबिर के धोखा देने के चलते राजेंद्र कोर्ट में सरेंडर कर गया।