{"_id":"52-45189","slug":"Meerut-45189-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर गन्ना भवन पर गरजे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर गन्ना भवन पर गरजे किसान
Meerut
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। मिलों का चक्का घूमने से पहले ही पर्ची और क्रय केंद्रों का मुद्दा गरमाने लगा है। सोमवार को दर्जनों गांवों के किसानों ने पर्ची न मिलने और क्रय केंद्र बदलने आदि मामलों को लेकर उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया। दोनों अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को गांव मुजक्कीपुर, पचगांव, अगैहडा, सीपरा, जोहरा, अमानउल्लापुर, तेडा और बढ़ला आदि गांवों के सैकड़ों किसान रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में गन्ना भवन पहुंचे। किसानों ने उप गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह से मोदीनगर मिल द्वारा पर्ची न देने और मोहिउद्दीनपुर गन्ना विकास समिति सचिव द्वारा किसानों की समस्या का समाधान न करने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि समिति से पर्ची काटकर मिल के जीएम को भेजी जा रही है। मिल अपने चहेते और रसूखदार किसानों को पर्ची जारी कर रही है। उप गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद किसान जिला गन्ना अधिकारी राजीव राय से मिले और समिति सचिव को हटाने की मांग की।
वहीं पेपला दरेशपुर गांव के किसानों ने किनौनी मिल का सेंटर काटकर नंगलामल मिल का सेंटर लगाने की मांग की। अलाहबाद मढैया के किसानों ने नंगलामल मिल के सेंटर की बजाय सिंभावली मिल का सेंटर लगाने की मांग की। इस अवसर पर महक सिंह, संदीप, सुधीर, बबलू, रामकिशन, महीपाल और जसबीर आदि मौजूद रहे।