फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   97 infected in the countryside, two deaths each in Kharkhauda and Bahusuma.

देहात क्षेत्र में 97 संक्रमित, खरखौदा और बहसूमा में दो-दो मौत

Fri, 30 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
97 infected in the countryside, two deaths each in Kharkhauda and Bahusuma.
देहात क्षेत्र में 97 संक्रमित, खरखौदा और बहसूमा में दो-दो मौत
विज्ञापन

मवाना/खरखौदा/दौराला/सरूरपुर/माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मतगणना में एजेंट बनने वालों की भारी भीड़ कोरोना की जांच के लिए उमड़ी। 310 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जबकि 320 के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए। 340 की एंटीजन किट से जांच की गई। नौ लोग संक्रमित मिले।
बृहस्पतिवार को कोरोना जांच कराने के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 220 लोगों को सीएचसी पर तथा 90 लोगों को नगरीय प्राथमिक केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी पर 320 लोगों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर हेतु सेंपल भेजे गए हैं तथा 340 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। बृहस्पतिवार को आई जांच की सूची में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 187 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा के सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सरोहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 125 लोगों के नमूनों की जांच की गई जिसमें एंटीजन टेस्ट में केवल तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। सरूरपुर सीएचसी में बृहस्पतिवार को 175 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रत्याशी और एजेंट भी संक्रमित मिले है जो मतगणना के लिए जांच कराने आए थे।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयोजित कैंप में 125 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 19 लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी पर बृहस्पतिवार को 297 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस मौके पर शहबाज खान, राजकमल, डॉ. बीपी शर्मा, अलका पंवार, मधुबाला, हरगोविंद, अतुल यादव, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। माछरा सीएचसी माछरा में जांच के बाद बृहस्पतिवार को 29 लोग संक्रमित पाए गए। 80 को कोरोना वायरस का टीकाकरण किया गया। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
कोरोना से चार की मौत
खरखौदा/बहसूमा। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कोरोना से एक महिला व एक पुरुष दो लोगों की मौत हो गई है।
कस्बा के माता मोहल्ला वार्ड 8 निवासी शकुंतला 65 वर्ष एक सप्ताह पूर्व संक्रमित हो गई थी। परिजनों के अनुसार उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार को शकुंतला की मौत हो गई। वहीं, कस्बे के ही मुंडा महादेव मंदिर में बनारस निवासी पुजारी रह रहा है। एक वर्ष पूर्व उसका बड़ा भाई जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष वह भी अपने परिवार के साथ मंदिर में ही रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व पुजारी संक्रमित हो गया था जिसे पहले मेरठ के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में परिजन उसे घर ले आए। जहां बृहस्पतिवार शाम पुजारी ने दम तोड़ दिया।
वहीं बहसूमा कस्बा निवासी व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बहसूमा निवासी नवीन पेंट हाऊस के मालिक नवीन माहेश्वरी 42 वर्ष को सांस में दिक्कत होने से हल्का बुखार व गले में खरास होने से परेशानी होनी शुरू हुई थी। हालात बिगड़ने पर उसे धामपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। आक्सीजन की कमी होने के कारण मेरठ लाया गया। गंभीर हालात होने पर उसकी देर रात मौत हो गई। इसके अलावा रामराज में हरबीर की भी कोरोना से मौत हो गई।
सरधना में बुखार से दो की मौत
सरधना। कपसाड़ गांव में 24 घंटे के भीतर एक महिला समेत दो लोगों की बुखार व अन्य बीमारी के चलते मौत हो गई। वहीं दोनों मौत को ग्रामीण कोरोना से होना बता रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय पचास वर्षीय शोभाराम पुत्र मनवीर की मौत हो गई। वह चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। वहीं एक बीस वर्षीय महिला शालू पत्नी सचिन को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तबीयत खराब होने से बृहस्पतिवार दोपहर उसकी भी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर उनकी कोरोना की जांच को सेंपलिंग नहीं कराई गई, जिसके चलते यह नहीं कहा जा सकता है कि मौत कोरोना से हुई है।

सीएचसी में सेंपलिंग किट की कमी
सरधना। प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी होने से मरीज व उनके परिजन खासे परेशान हैं। वहीं कोरोना सेंपलिंग को किट की भी किल्लत चल रही हैं। बृहस्पतिवार को कुशावली निवासी राजीव राणा एक महिला मरीज व कुछ लोगों के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने एजेंटों की कोरोना जांच कराने की बात कही। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना जांच के लिए सेंपलिंग किट नहीं है जो सीएचसी शाम तक किट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed