फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   96 directors of cooperative unions unopposed, elections will be held on five

Meerut News: सहकारी संघों के 96 डायरेक्टर निर्विरोध, पांच पर होगा चुनाव

Sun, 26 Mar 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
96 directors of cooperative unions unopposed, elections will be held on five
बागपत। जिले के 11 सहकारी संघों के चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। जिसमें 11 सहकारी संघों के 121 पदों में से 96 डायरेक्टरों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है, जबकि 19 पदों पर एक भी दावेदार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। इसके अलावा पांच पदों पर एक से अधिक नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन

सहकारी संघ सरूरपुर कलां, कोताना, अमीनगर सराय, बालैनी डायरेक्टर के 11-11 पदों में दस-दस नामांकन पत्र जमा किए गए, जबकि चारों संघों पर एक-एक पद खाली रह गया। इसके अलावा सहकारी संघ दाहा में 11 पदों के सापेक्ष छह पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा किया गया, जबकि पांच पद खाली रह गए।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी में 11 पदों के सापेक्ष 13 नामांकन पत्र जमा किए गए। जिसमें नौ पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ, जबकि दो पदों पर चार दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिनौली, खेकड़ा सहकारी संघ के सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा होने से चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया है। उधर छपरौली में 11 पदों के सापेक्ष सात पदों पर एक-एक नामांकन जमा हुआ, जबकि चार पद खाली रह गए।

इसके अलावा सहकारी संघ दाहा में 11 पदों के सापेक्ष छह पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ, जबकि पांच पद खाली रह गए। उपनिबंधक सहकारी मोहसीन जमील व अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 27 मार्च को नाम वापसी होगी और 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा। 31 मार्च को सभापति व उपसभापति के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed