{"_id":"5ce1badbbdec2207194b073b","slug":"91558297307-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो गोकश दबोचे, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो गोकश दबोचे, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो गोकश दबोचे, जेल भेजे
सरधना। खेड़ा-नाहली संपर्क मार्ग स्थित जंगल में शनिवार रात गो-तस्करों ने गोली मारकर गोवंश की हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो मौके पर गोवंश मृत मिला। वहीं, बाइक पर सवार तीन गो-तस्कर उनकी तरफ फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो को दबोच लिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां से दो कारतूस के खोखे एवं छुरा बरामद किया। भीड़ ने दोनों गो-तस्करों के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों गो-तस्करों को जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी उदय प्रताप एवं कुछ अन्य ग्रामीण शनिवार रात खेड़ा-नाहली संपर्क मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने जंगल में गोली चलने की आवाज सुनी। वे उधर चल दिए। उन्होंने देखा कि एक बाइक खड़ी थी तथा कुछ लोग हाथों में छुरा एवं अन्य हथियार लिये खडे़ थे। उनके पास में ही एक गोवंश मृत पड़ा था। इसकी उन्होंने हत्या कर दी थी। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख गो तस्कर बाइक स्टार्ट कर ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भागनेलगे। हालांकि दो बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया। इसकी जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसमें दोनों गो-तस्करों की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गो तस्करों को भीड़ से पुलिस ने कब्जे में लिया। वहीं, मौके से खोखे व छुरी बरामद की। गो तस्कर ने अपना नाम मेराज पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला कुम्हारान एवं नफीस पुत्र शहीद निवासी नवाबगढ़ी बताया। साथ ही जानू पुत्र हासिम एवं दो अज्ञात फरार बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने ले गई। उधर, पुलिस ने गड्ढा खुदवा कर गोवंश को दबवा दिया। पुलिस ने रविवार को इस मामले में जानलेवा हमला एवं गोकशी में मेराज एवं नफीस का चालान कर दिया। हालांकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।