फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लाल बती का नहीं रखा ध्यान तो घर पहुंचेंगे ई चालान

लाल बती का नहीं रखा ध्यान तो घर पहुंचेंगे ई चालान

Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
लाल बती का नहीं रखा ध्यान तो घर पहुंचेंगे ई चालान
लाल बत्ती का नहीं रखा ध्यान तो घर पहुंचेंगे ई चालान
विज्ञापन

आठ चौराहों पर लगेगा रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर सिस्टम
चौराहों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ एसपी ट्रैफिक ने की बैठक
पुलिस की रिपोर्ट में रांग साइड वाहन बन रहे हैं यातायात व्यवस्था में बाधक
मेरठ।
शहर की यातायात व्यवस्था में रांग साइड चलने वाले वाहन सबसे ज्यादा मुसीबत बन रहे हैं। इस मामले में यातायात निदेशालय ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे में शहर के आठ मुख्य चौराहों पर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर सिस्टम लगाया जाएगा। इन चौराहों पर एएनपीआर कैमरे लगाने को लेकर भी प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
ट्रैफिक कार्यालय में शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, टीआई सुनील कुमार, टीआई दीनदयाल दीक्षित और एक निजी कंपनी के मैनेजर के साथ बैठक हुई। इसमें शहर के आठ मुख्य चौराहों पर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर सिस्टम लगाने का प्लान तैयार किया गया। प्रथम चरण में जिन आठ चौराहों पर यह सिस्टम लगाया जाना है। उनमें जीरो माइल, बेगमपुल, रेलवे रोड, हापड़ अड्डा, तेजगढ़ी बच्चा पार्क, कमिश्नरी आवास, और जेलचुंगी चौराहा शामिल हैं। शहर के इन मुख्य चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर सिस्टम (एएनपीआर) कैमरे भी लगाए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर सीधे चालान
टीआई डीडी दीक्षित का कहना है कि रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर सिस्टम एक निर्धारित स्थान पर लगाया जाएगा। यह एएनपीआर कैमरे के साथ लगाया जाता है। जब कभी ट्रैफिक में सभी वाहनों को एक साथ रुकना चाहिए, लेकिन कुछ वाहन नहीं रुकते। उसके बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के ऑटोमैटिक चालान होते हैं। वाहन की नंबर प्लेट के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी के घर के पते पर चालान भेजा जाएगा। इस सिस्टम से ऑटोमैटिक चालान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चालान के लिए दिए थे 60 लाख
यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक पुलिस को वर्ष 2019 में 60 लाख रुपये का बजट दिया है। ई-चालान पर आने वाले डाक खर्च और अन्य खर्च में यह पैसा जा रहा है। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर सिस्टम कैमरे लगने से प्रत्येक वाहन का रिकार्ड कैमरे में कैद हो सकेगा।

कोट
आठ चौराहों को लेकर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर सिस्टम लगाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और यातायात निदेशालय को भेजी जाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन भी जाम की समस्या हैं। -संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed