{"_id":"5cd9da34bdec2207826dd16b","slug":"91557781044-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके जैसी आवाज, पलभर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके जैसी आवाज, पलभर में मची चीख पुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमाके जैसी आवाज, पल भर में मची चीख पुकार
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/माछरा। गढ़ रोड पर रविवार देर रात हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सरायकाजी में कोहराम मच गया। मोर्चरी पर सोमवार को लोगों का तांता लगा था। सभी लोग घायलों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि इलाज कराने के लिए भी दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है।
उधर, घायलों का कहना है कि अचानक से धमाके जैसी आवाज सुनाई थी, उसके बाद चीख पुकार मच गई। काफी देर तक तो पता नहीं चला कि आखिर क्या हो गया। जिस ट्रक ने मैजिक वाहन में टक्कर मारी, उसकी स्पीड इतनी थी कि मैजिक पलटी खाकर पुलिस की गाड़ी से टकराकर दूसरी पलटी खा गई। गनीमत रही कि वहां यूपी 100 पुलिस मौजूद थी, जिससे घायलों को तुरंत उपचार मिल गया।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद चार शव घर लाए गए तो सरायकाजी में कोहराम मच गया। महिलाएं और रिश्तेदार शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। धर्मवीर के परिवार में धर्मवीर और दो बेटों की मौत हो गई। जबकि पत्नी सविता और बेटा लक्की अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान सरायकाजी के हरवंश विहार मोहल्ले में सोमवार को चूल्हे तक नहीं जले। हर तरफ एक ही दर्द था कि पूरा परिवार ही तबाह हो गया। शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धर्मवीर के बड़े भाई शिक्षक पुष्पेंद्र, मदन और अशोक समेत परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
एसडीएस से मांगी आर्थिक सहायता
पोस्टमार्टम हाउस पर एसडीएम सदर कमलेश गोयल और सीओ किठौर आलोक सिंह पहुंचे। बसपा नेताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अब परिवार के साथ आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में धर्मवीर और अजय के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का इलाज कराने की मांग की। अफसरों ने आश्वासन दिया कि आर्थिक मदद की जाएगी।
बसपाइयों ने जाना हाल
चार लोगों की मौत की जानकारी पर बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सतपाल पेपला, ब्रहमदास बोध, भूपेंद्र, जगरूप, अमित प्रधान, डॉ. राजवीर, रविंद्र पार्षद, डॉ. हरविंद्र सिंह, पीयूष, डॉ. किशनपाल गुर्जर, विक्रांत त्यागी, ब्रहमजीत, कमल सिंह राज आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भी घायलों का हाल जाना।