फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना सूचना रद्द की शटल, दैनिक यात्री रहे परेशान

बिना सूचना रद्द की शटल, दैनिक यात्री रहे परेशान

Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिना सूचना रद्द की शटल, दैनिक यात्री रहे परेशान
बिना सूचना रद्द की शटल, दैनिक यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

- हजारों यात्री दिल्ली से मेरठ शटल से करते हैं सफर
- अन्य ट्रेनों का सहारा लेकर लौटना पड़ा मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दैनिक यात्रियों की लाइफलाइन मेरठ से वाया नई दिल्ली, रेवाड़ी तक जाने वाली शटल को सोमवार शाम अचानक रद्द कर दिया गया। इंटरनेट पर ट्रेन के रद्द की सूचना देखने के बाद दैनिक यात्री परेशान हो गए। हजारों यात्री दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय करते हैं। हालांकि, शाम के समय दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनें मेरठ की तरफ आती है। लेकिन इस ट्रेन से काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
नई दिल्ली से शाम 5:40 बजे चलने वाली शटल रात 8:40 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचती है। दिल्ली नौकरी करने वाले हजारों यात्रियों को इस ट्रेन का सहारा है। लेकिन सोमवार शाम ट्रेन के अचानक रद्द होने पर यात्रियों में खलबली मच गई। दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी और यात्री एक-दूसरे से फोन पर ट्रेन के रद्द होने का कारण पूछते रहे। वहीं, रेलवे की तरफ से कोई भी कारण स्टेशनों पर नहीं बताया जा रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर रही घंटों लेट
शटल के रद्द हो जाने के बाद दिल्ली से वाया मेरठ, सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर भी देरी से चली। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली से मेरठ आने वाली एनडीएस पैसेंजर का सिटी स्टेशन पर तय समय रात 8:48 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन अपने तय समय से एक घंटे से अधिक की देरी से रात 9 बजे के बाद सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी रद्द थी ट्रेन
पिछले दो दिनों से शटल का संचालन प्रभावित हुआ है। रविवार को भी रेवाड़ी से नई दिल्ली के बीच ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। इसकी सूचना भी अचानक से दी गई थी। पहले से सूचना न देने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मंगलवार को कैसे जाएगी दिल्ली
दिल्ली से रद्द होने के बाद मेरठ नहीं पहुंची शटल को लेकर असमंजस बना रहा। यात्री एक-दूसरे से यह पूछते रहे कि मंगलवार (आज) सुबह 6:55 बजे कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए शटल रवाना होगी या नहीं। रेलवे अधिकारी देर रात यह कहते रहे कि दिल्ली से खाली कोच का एक रैक मेरठ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed