{"_id":"5cca0647bdec22074618981c","slug":"91556743751-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना शुगर मिल ने दूसरा नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना शुगर मिल ने दूसरा नोटिस जारी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना शुगर मिल ने दूसरा नोटिस जारी किया
मवाना। मवाना शुगर मिल ने बुधवार को 5 मई के लिए दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, इंडेंट के सापेक्ष गन्ना आपूर्ति नहीं होने के कारण समिति ने बृहस्पतिवार से प्रतिबंधित खरीद की पर्चियां मिल के कम्प्यूटर पूछताछ कक्ष पर उपलब्ध करा दी हैं।
मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 2018-19 कभी भी समाप्त हो सकता है। समिति ने मिल का गेट इंडेंट भी बढ़ा दिया। इसके बाद भी मिल को 25 प्रतिशत गन्ना आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। बुधवार को मिल ने 156 क्रय केंद्रों में से लगभग 90 क्रय केंद्र बंद कर दिए। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि इंडेंट बढ़ाने के बाद भी मवाना शुगर मिल कम पेराई क्षमता पर चल रही है। इसलिए प्रतिबंधित खरीद पर्चियां मिल के कम्प्यूटर पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध करा दी गई हैं। किसान अपने गन्ने की तौल गेट पर क्रय केंद्र पर करा सकते हैं और पर्चियां उसे कम्प्यूटर पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध हो जाएंगी। वहीं, मवाना शुगर मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान का कहना है कि क्षेत्र में कुछ ही गन्ना बचा है और किसानों को अब जल्द से जल्द बचा गन्ना लाने के लिए कह दिया है। संभवत: मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 5 मई को समाप्त कर दिया जाएगा।