फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल

बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल

Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाइक की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल
परीक्षितगढ़। नगर के आसिफाबाद तिराहे के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया । समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी। ग्राम अकबरपुर थाना बहसूमा निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह आसिफाबाद तिराहे के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे गांव बहादरपुर निवासी अजीत सिंह की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें विनोद की पत्नी पूनम व अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


विवाद में जोत दी 10 बीघा गेहूं की फसल
परीक्षितगढ़। जमीनी विवाद के चलते दो लोगों ने दस बीघा गेहूं की खड़ी फसल जोत दी। पीड़ित महिला ने देवर व उसके पुत्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मवी निवासी सत्यवती पत्नी देवीशरण त्यागी का देवर महेंद्र त्यागी से दस बीघा भूमि पर विवाद चल रहा है। भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला सत्यवती ने आरोप लगाया कि उसका देवर महेंद्र त्यागी व उसका पुत्र अलोक त्यागी रविवार को लाठी डंडे लेकर खेतों पर पहुंचे और उसकी दस बीघा खड़ी गेहूं की फसल जोत दी। फसल जोतने का विरोध करने पर दोनों लोग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने देवर महेंद्र व उसके पुत्र अलोक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed