{"_id":"5c54aedebdec2273ad00b9e6","slug":"91549053662-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत ट्रस्ट का स्वास्\nथ्य शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत ट्रस्ट का स्वास् थ्य शिविर आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजपूत ट्रस्ट का स्वास्थ्य शिविर आयोजित
मेरठ। राजपूत चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को लिसाड़ी रोड पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी रोगियों को फ्री दवाई बांटी गई। शिविर में दो सौ से अधिक रोगियों की जांच की गई। मंच के संयोजक कुंवर उमर दराज चौहान ने बताया कि हर माह स्वास्थ्य शिविर का लगाने का उद्देश्य गरीब बेसहारा लोगों की मदद करना है और उन्हें नि:शुल्क दवाई का वितरण करना है। ट्रस्ट की जोया चौहान ने बताया कि शिविर में गरीब रोगी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान की जा रही है। शिविर में डॉ. मौ.सलीम, डॉ. मौ. खालिद एवं डॉ. मुर्तजा खान आदि ने गरीब रोगियों के लिए नि:शुल्क सेवा प्रदान की। हाजी यूसुफ, शहजाद चौहान, जहारा राजपूत, हिना राजपूत, यूसुफ गाजी, नफीस अलवी का सहयोग रहा।