{"_id":"5c2e76ecbdec2257132aba25","slug":"91546548972-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवीमीरा गांव में कार टकराने में दो पक्ष भिड़े,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवीमीरा गांव में कार टकराने में दो पक्ष भिड़े,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। मवीमीरा गांव में बुधवार देर रात कार टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों का होने के चलते हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि मामले में गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मवीमीरा गांव निवासी एक युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। बताया कि बुधवार रात वह अल्टो में सवार होकर गांव आ रहा था। इस दौरान गांव से दूसरे समुदाय का एक युवक अपनी कार में सवार होकर मेरठ के लिए जा रहा था। रास्ते में दोनों कारों की साइड लग गई। जिसके चलते दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सूचना लगते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। चर्चा रही कि गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया है। इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित के मुताबिक कार टकराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।