{"_id":"5bede166bdec2227656245b2","slug":"91542316390-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने हटाया सड़क से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने हटाया सड़क से अतिक्रमण
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मेरठ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को केसरगंज और सूरजकुंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। संपत्ति विभाग अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची अतिक्र्रमण हटाओ टीम ने सबसे पहले केसरगंज इलाके में सड़क पर किए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। विरोध पर दुकानदारों की निगम कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों का कहना था कि निगम ने पहले कोई नोटिस नहीं दिया और बिना नोटिस के अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके सामान को क्षति पहुंचाई। पुलिस की सख्ती के बाद दुकानदार पीछे हट गए और निगम टीम ने अतिक्रमण साफ कर दिया। संपत्ति विभाग अधिकारी राजेश सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद टीम ने सूरजकुंड स्थित नाले पर बनी आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को गिराया। निगम अधिकारियों का कहना है कि नाला पटरी को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। शहर में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खास बातें:
- केसरगंज रोड से अतिक्रमण हटाया, सूरजकुंड नाले पर बनी अवैध दुकानें गिराई
- दुकानदारों ने किया टीम का विरोध, पुलिस की सख्ती से पीछे हटे