फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम ने हटाया सड़क से अतिक्रमण

नगर निगम ने हटाया सड़क से अतिक्रमण

Fri, 16 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाया सड़क से अतिक्रमण
नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को केसरगंज और सूरजकुंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। संपत्ति विभाग अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची अतिक्र्रमण हटाओ टीम ने सबसे पहले केसरगंज इलाके में सड़क पर किए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। विरोध पर दुकानदारों की निगम कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों का कहना था कि निगम ने पहले कोई नोटिस नहीं दिया और बिना नोटिस के अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके सामान को क्षति पहुंचाई। पुलिस की सख्ती के बाद दुकानदार पीछे हट गए और निगम टीम ने अतिक्रमण साफ कर दिया। संपत्ति विभाग अधिकारी राजेश सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद टीम ने सूरजकुंड स्थित नाले पर बनी आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को गिराया। निगम अधिकारियों का कहना है कि नाला पटरी को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। शहर में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खास बातें:
- केसरगंज रोड से अतिक्रमण हटाया, सूरजकुंड नाले पर बनी अवैध दुकानें गिराई
- दुकानदारों ने किया टीम का विरोध, पुलिस की सख्ती से पीछे हटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed