फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ठंडे बस्ते में चली गयी मेनका सिनेमा की फाइल

ठंडे बस्ते में चली गयी मेनका सिनेमा की फाइल

Mon, 10 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में चली गयी मेनका सिनेमा की फाइल
ठंडे बस्ते में चली गई मेनका सिनेमा की फाइल
विज्ञापन

मेरठ। मेनका सिनेमा का मामला पूरी तरह ठंडे बस्ते में चला गया है। पहले कांवड़ यात्रा तो बाद में ईद के कारण कार्रवाई न होना बताया गया। लेकिन अब ईद और जन्माष्टमी सभी पर्व निपटने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बड़ी बात ये है कि अभी तक विवादित जमीन की पैमाइश तक का काम पूरा नहीं हुआ है।
मेनका सिनेमा खसरा नंबर 542 के रकबे में बना है। राजस्व अभिलेखों में यह खसरा नंबर नजूल दर्ज है। इस सरकारी जमीन में सिनेमा बनाने के लिए जमीन को लीज पर दिया गया था, लेकिन बाद में इसकी गुपचुप तरीके से खरीद फरोख्त होती गई। पिछले दिनों जब बंद पड़े मेनका सिनेमा को तोड़ने की कवायद शुरू हुई तो प्रशासन हरकत में आया और एमडीए ने इस पर सील लगा दी। इसके साथ ही हाईटेक बिल्डर ग्रुप जिसके द्वारा नक्शा स्वीकृति के लिए एमडीए में आवेदन किया गया था, उसके कथित डायरेक्टर पुरुषोत्तम चौबे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। वहीं इस मामले का खुलासा होने पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपनी देनदारी को लेकर सिनेमा के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में बड़ी कार्रवाई प्रशासन को करनी थी। क्योंकि खसरा नंबर 542 नजूल में दर्ज है और पैमाइश के बाद तहसील प्रशासन को यह तय करना था कि क्या मेनका सिनेमा वास्तव में सरकारी जमीन में है या निजी जमीन में बना है। लेकिन अब तक तहसील प्रशासन मेनका सिनेमा स्थल और उसके आसपास की पैमाइश नहीं कर पाया है। जबकि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पैमाइश के लिए तहसीलदार सदर को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल को नहीं मिल रही फोर्स
लेखपाल ने पैमाइश का आदेश मिलने पर तहसीलदार से नगर निगम से कोई एक नामित अधिकारी के साथ पुलिस फोर्स की मांग की थी। क्योंकि जिस जगह मेनका सिनेमा हाल है, वह संवेदनशील क्षेत्र है और खसरा नंबर 542 जो कि नजूल जमीन है उस पर अन्य दबंगों के भी कब्जे हैं। सूत्रों के अनुसार मेनका सिनेमा मामले में भी इसी दबंग की मुख्य भूमिका है। लेखपाल ने बिना फोर्स के यहां पैमाइश कराने से इंकार कर दिया। पहले बताया गया कि कांवड़ यात्रा निपटने के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद ईद के बाद पैमाइश की बात कही गयी। लेकिन अब जन्माष्टमी भी निकल चुकी है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा मेनका सिनेमा की पैमाइश नहीं कराई गई है। इसका बड़ा कारण पुलिस फोर्स का उपलब्ध न होना बताया जा रहा है।


मैंने सदर तहसील को पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अब दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उसका परीक्षण कर कार्रवाई तय की जाएगी। आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed