फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनिंदरपाल सिंह निर्विरोध चुने गये जिला सहकारी बैंक चेयरमैन

मनिंदरपाल सिंह निर्विरोध चुने गये जिला सहकारी बैंक चेयरमैन

Sat, 12 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मनिंदरपाल सिंह निर्विरोध चुने गये जिला सहकारी बैंक चेयरमैन
मनिंदरपाल सिंह निर्विरोध चुने गये जिला सहकारी बैंक चेयरमैन
विज्ञापन

मेरठ। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन पद चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह की निर्विरोध ताजपोशी हो गई है। सभी 14 डायरेक्टर भाजपा के होने और पार्टी हाईकमान द्वारा मनिंदरपाल सिंह को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के चलते उनके सामने किसी ने पर्चा नहीं भरा। ऐसे में मात्र नामांकन की औपचारिकता पूरी करने के कुछ देर बाद ही उन्हें चेयरमैन घोषित कर दिया गया। इसके बाद मनिंदरपाल सिंह ने एनएच-58 स्थित एक फार्म हाउस में धन्यवाद सभा का आयोजन किया। जिसमें तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
बैंक चेयरमैन पद को लेकर शुरू से ही घमासान मचा था। सत्ता के साथ चलने वाले इस चुनाव में विपक्षी दल तो शांत थे, लेकिन भाजपाई ही आपस में उलझे हुए थे। शुरूआत में मनिंदरपाल सिंह को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाने का भाजपाइयों के ही एक गुट ने जमकर विरोध किया, लेकिन मनिंदरपाल सिंह ने सधी हुई चाल से अधिकांश विरोधियों को न केवल शांत किया, बल्कि उन्हें अपने खेमे में भी मिला लिया। इसके बाद उनका नाम हाईकमान ने तय कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशक निर्वाचन को लेकर भाजपाई आपस में भिड़ते रहे। इस बीच मनिंदरपाल सिंह को निदेशक निर्वाचन में जरूर झटका लगा, क्योंकि वह अपने कार्यकाल को बिना किसी अवरोध के पूरा करने के लिए अधिकांश निदेशक अपने खेमे से निर्वाचित कराना चाहते थे। लेकिन इस गुटबाजी में उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हुई। बावजूद इसके वह बिना किसी विरोध के शुक्रवार को निर्विरोध बैंक चेयरमैन निर्वाचित हो गये। चुनाव अधिकारी मंडी समिति के निदेशक पुष्पराज ने उनके निर्वाचन की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और बड़ौत विधायक केपी मलिक सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्यवाद सभा में जुटे भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
नेशनल हाइवे स्थित एक फार्म हाउस में अभिनंदन और धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने जहां नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह का स्वागत किया तो उन्होंने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि मनिंदर पाल सिंह को जिला सहकारी बैंक का जिला मेरठ व बागपत का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक किसानों के बैंक हैं। लेकिन पूर्व में भ्रष्ट लोगों के पदों पर चुने जाने के कारण किसानों को इनका पूर्ण लाभ नहीं मिला। अब भाजपा की सरकार में सभी पदों पर सही छवि के लोगों को चुना गया है। बैंक की प्रत्येक योजना को ग्रामीणों को किसानों को बताया जाएगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक जितेंद्र सतवई, छपरौली विधायक चौ. सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक सत्यवीर सिंह त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, विमल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सतेंद्र भराला, अजीत चौधरी, जयकरण गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सरजीत सिंह, संजीव बंसल, संदीप प्रधान, समीर चौहान, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, योगेंद्र कुसैड़ी, ठा. ओपी सिंह, अमर दीप पंवार, विनय तोमर आदि मौजूद रहे।



जिला सहकारी बैंक में नहीं चुने जाएंगे वाइस चेयरमैन
मेरठ। प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में इस बार वाइस चेयरमैन नहीं चुने जाएंगे। यह आदेश सहकारिता मंत्रालय से गोपनीय रुप से जारी हो चुका है। सूत्रों के अनुसार बैंक में वाइस चेयरमैन चुनाव होने के बाद लगातार आपसी विवाद की स्थिति के बीच वाइस चेयरमैनों द्वारा चेयरमैन को ब्लैकमेल करने की शिकायतें रही हैं। इस कारण से इस बार चेयरमैन अपना काम बिना किसी अवरोध के संचालित कर सकें, इसके लिए वाइस चेयरमैन चुनाव पर रोक लगाई गई है।

खास बातें:
नामांकन की औपचारिकता के बाद आधा घंटे में घोषित हो गया चेयरमैन पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed