{"_id":"5ace77c94f1c1b843d8b49f2","slug":"91523480521-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों में रोष
मेरठ। फीस के नाम पर पब्लिक स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों में भारी रोष है। बुधवार को पेरेंट्स यूनिटी ग्रुप के सभी अभिभावक कमिश्नरी चौक पर एकत्र हुए और इसको लेकर विरोध प्रकट किया। यहां से सभी अभिभावक डीएम कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान विकास शर्मा ने बताया कि पब्लिक स्कूल अपने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। 4-5 दिन फीस लेट होने पर उस पर पेनल्टी लगाकर फीस ली जाती है, हर साल 10 से 15 प्रतिशत की फीस वृद्घि से अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल द्वारा यूनिफार्म हर बार नई दुकान से खरीदने के लिए कहा जाता है। अभिभावक ग्रुप ने डीएम से मांग की है इस प्रकरण को लेकर एक कमेटी बनाकर स्कूलों की मनमानी की जांच कराएं, इस आश्य का एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया। इस दौरान अभिभावकगण राकेश शर्मा, नंदकिशोर, पायल सिंघल, रितु कंसल, टीना मित्तल, प्रियंका मित्तल, अनिल राज कौशिक, शलभ त्यागी, संदीप कुमार, अमित त्यागी, राजीव प्रभाकर, अशोक शर्मा आदि रहे।
खास बातें:
डीएम कार्यालय पहुंचकर दिया सौंपा ज्ञापन