फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वयं सेवको के समागम में राष्ट्रोदय रथ हुआ तैयार

स्वयं सेवको के समागम में राष्ट्रोदय रथ हुआ तैयार

Thu, 22 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सेवको के समागम में राष्ट्रोदय रथ हुआ तैयार
स्वयं सेवक समागम के लिए तैयार ‘राष्ट्रोदय रथ’
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अब तक सबसे बड़े स्वयं सेवक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को विशाल और भव्य मंच के आगे ‘राष्ट्रोदय रथ’ बनकर तैयार हो गया। अब सिर्फ सूर्योदय की थीम पर मंच के बैकग्राउंड की सजावट का काम शेष है। वहीं मैदान में भी व्यवस्थाओं को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य विशाल मंच होगा। 35 फुट ऊंचे मंच से सरसंघ चालक डा. मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। इस मंच को आगे की तरफ विशाल रथ का आकार दिया गया है, जिसे चार विशालकाय घोड़े खींचते नजर आ रहे हैं। इस रथ को राष्ट्र उदय रथ नाम दिया गया है। वहीं मंच के पीछे की बैक ग्राउंड जो कि करीब 70 फुट ऊंचा है, उसकी आकृति सूर्योदय की तरह दी गई है। इसका ढांचा तो कई दिन पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी साज सज्जा का काम बाकी है। संघ परिवार के लोगों का कहना है कि जब मंच बनकर तैयार होगा तो दूर से यह सूर्योदय के पास से दौड़ते हुए रथ जैसा नजर आयेगा।
विज्ञापन

वहीं ‘राष्ट्रोदय’ की तैयारियों में सैकड़ों स्वयं सेवक रात-दिन जुटे हैं। हर जगह भगवा ध्वज लगाने के साथ ही मैदान में बैठने का स्थान चूना डालकर चिन्हित किया जा चुका है। समागम में सरसंघ चालक का संबोधन सुनने के लिए पूरे मैदान में 250 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम पर भारी न पड़ जाए बदरा
राष्ट्रोदय की तैयारी में उत्साह से जुटे लाखों स्वयं सेवकों के जोश पर बारिश ग्रहण लगा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 व 25 फरवरी को बारिश के आसार हैं। यदि यह अनुमान सही रहा तो बारिश कार्यक्रम में बाधा पहुंचा सकती है। क्योंकि पूरा मैदान कच्चा होने के साथ ही स्वयं सेवकों के जमीन पर बैठने की व्यवस्था है। हालांकि संघ परिवार के लोगों का कहना है कि स्वयं सेवक हल्की बारिश को अपने जोश पर हावी नहीं होने देंगे। कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा।

खास बातें
- 35 फुट ऊंचे मंच को दिया विशाल रथ का आकार, सामने हैं चार घोड़े
- 70 फीट ऊंचे मंच के बैकग्राउंड को दी जा रही सूर्योदय की आकृति
- 2.50 किलोमीटर लंबे मैदान में लगाए गए 250 से ज्यादा लाउडस्पीकर
- दिन रात तैयारियों में जुटे स्वयं सेवक, सुरक्षा की कमान भी उन्हीं के हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed