{"_id":"5a87262d4f1c1ba3378b465b","slug":"91518806573-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में लूट का विरोध करने पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में लूट का विरोध करने पर गोली मारी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट का विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मारी
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र में खो नदी पुल के पास लूटपाट कर रहे बदमाशों ने एक ग्रामीण शराफत निवासी रामजीवाला को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन वह हाथ नहीं आए।
रामजीवाला निवासी जाकिर गांव के ही अपने रिश्तेदार के साथ देहरादून से पुराना ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे थे। शराफत ट्रैक्टर चलाकर ला रहा था, जाकिर उसके पीछे बाइक से आ रहा था। खो नदी पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जाकिर को रोक लिया और उससे लूटपाट करते हुए नकदी लूट ली। इस दौरान आगे जा रहे शराफत ने ट्रैक्टर रोका और बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान बदमाशों ने फायर कर दिया और फरार हो गए। गोली शराफत के पैर में लगी है। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ब्यूरो