{"_id":"5a57d1064f1c1b74188b47ad","slug":"91515704582-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के दो मंत्री आज मेरठ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के दो मंत्री आज मेरठ में
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। प्रदेश सरकार के दो मंत्री आज मेरठ में होंगे। गन्ना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा जागृति विहार एक्सटेंशन में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह में भाग लेंगे। वहीं स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री नंद गोपाल गुप्ता वैश्य महासंघ द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शुक्रवार को शाम 6 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मंत्री सुरेश राणा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे जागृति विहार एक्सटेंशन में आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के स्कूल कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
14 को आएंगे असम के राज्यपाल
आसाम के राज्यपाल जगदीश मुखी 14 अप्रैल को मेरठ आएंगे। वह यहां गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। जगदीश मुखी शाम 7.30 बजे कार द्वारा हरियाणा से आएंगे।
विज्ञापन
14 को आएंगे असम के राज्यपाल
आसाम के राज्यपाल जगदीश मुखी 14 अप्रैल को मेरठ आएंगे। वह यहां गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। जगदीश मुखी शाम 7.30 बजे कार द्वारा हरियाणा से आएंगे।
विज्ञापन